जिंदगी क्या है..?? | WHAT IS LIFE ?? | BRIEF DISCRIPTION ABOUT LIFE
जिंदगी क्या है..??
जिंदगी एक सफर है, जहां हर मोड़ पर नई सीख मिलती है।
यह एक किताब है, जिसके हर पन्ने पर नई कहानियां लिखी होती हैं। कभी यह खुशियों से भरी होती है, तो कभी गमों का समंदर सामने होता है।
ज़िंदगी एक पहेली है, जिसे समझना मुश्किल होता है, लेकिन इसी में असली मज़ा है।
कभी यह मुस्कुराहटें बांटती है, तो कभी आंसुओं के सहारे हमें मजबूत बनाती है।
इस सफर में हम सभी यात्री हैं, जिनका किसी ना किसी मंज़िल तक पहुंचना तय है। लेकिन असली सवाल यह है कि इस सफर को हम कैसे तय करते हैं।
हर दिन, हर पल हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि ज़िंदगी क्या है यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर किसी के लिए अलग हो सकता है।
लेकिन एक बात तय है - ज़िंदगी वही है जो हम इसे बनाते हैं।
जिंदगी की असली खूबसूरती यह है कि यह अनिश्चित है - क्या होगा, कौन जाने! लेकिन यही अनिश्चितता हमें हर दिन एक नई उम्मीद देती है।
तो क्यों ना इस जिंदगी को कुछ इस तरह से जिया जाए कि अंत कुछ ऐसा हो.
कुछ पंक्तिया..
जिंयू कुछ तरह से जिंदगी कि अंत पर मेरे हर आंख में आंसू हो.. आए जिक्र जब जब मेरा लबों पर ना किसी के काबू हो!
You may also like: भारत के महान व्यक्तित्व - सरदार वल्लभभाई पटेल | about sardar vallabhbhai patel
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.